Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varanasi Tourism: सैलानियों को पहाड़ और घाटी से ज्यादा भा रही हैं बनारस की गलियां, आंकड़े दे रहे गवाही

    Updated: Tue, 27 May 2025 02:49 PM (IST)

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के खुलने और प्रयागराज महाकुंभ-2025 के कारण काशी में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2024 में 20624117 ज्यादा पर्यटक आ ...और पढ़ें

    Varanasi Tourism: घाटी, पहाड़ की बजाय पर्यटक काशी को अधिक कर रहे पसंद (सांकेतिक तस्वीर)
    Varanasi Tourism: घाटी, पहाड़ की बजाय पर्यटक काशी को अधिक कर रहे पसंद (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार काशी में बनी रही
    2. वर्ष 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में 34.85 प्रतिशत विदेशी पर्यटक आए
    3. -पर्यटकों के आने से काशी की बढ़ी अर्थव्यवस्था, लोगों को मिले रोजगार

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के साथ काशी में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आए श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ काशी में भी बनी रही।

    वहीं, अब पर्यटक घाटी और पहाड़ पर जाने की बजाय अध्यात्म की नगरी काशी में आना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण रहा है कि वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 2,06,24,117 देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

    इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या में 34.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पर्यटकों के काशी आने से लोगों को रोजगार मिलने के साथ उनकी अर्थव्यवस्था बढ़ गई है।

    काशी में सड़क, रेल और हवाई मार्ग परिवहन सेवा लगातार बेहतर हो रहे हैं। इसका फायदा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, काल भैरव मंदिर, गंगा में नौका विहार करने वाले पर्यटकों को रहा है।

    उप निदेशक पर्यटन आरके रावत का कहना है कि वर्ष 2023 में काशी में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या 8,94,73,626 थी।

    वहीं, वर्ष 2024 में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर 11,00,97,743 के पार पहुंच गई। वर्ष 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 18.73 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वहीं, भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68 प्रतिशत।

    वर्ष  भारतीय  विदेशी  कुल पर्यटक
    2023  89271729  201897  89,473,626
    2024  109787811  309932  110097743

    2024 में पर्यटकों की बढ़ी संख्या

    • विदेशी पर्यटकों की संख्या-1,08,035
    • विदेशी पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत-34.85
    • भारतीय पर्यटकों की बढ़ी संख्या-2,05,16,082
    • भारतीय पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत- 18.68
    • भारतीय व विदेशी पर्यटक की बढ़ी संख्या-2,06,24,117
    • भारतीय व विदेशी पर्यटकों का बढ़ा प्रतिशत -18.73

    यह भी पढ़ें: काशी बना यूपी का सबसे अधिक पर्यटक वाला शहर, आंकड़ों में गोवा से भी है आगे