Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi Weather Today: अगले पांच दिनों में होगी बादलों की आवाजाही, बारिश के आसार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:42 AM (GMT+05:30)

    वाराणसी में भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से लोग परेशान हैं, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दिनों में ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. वाराणसी में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल।

    2. अगले दिनों में बादलों की आवाजाही, बारिश के आसार।

    3. जुलाई 10 तक तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की प्रबल संभावना है।

    पिछले 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    इस अवधि में वर्षा पूरी तरह शून्य रही। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत और शाम को 51 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसने हवा में भारी उमस पैदा कर दी है।

    राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश की बौछारें पड़ने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने मेघगर्जन और बिजली चमकने की विशेष चेतावनी जारी की है।

    यह भी पढ़ें- मौत के 17 साल बाद शिक्षक को वापस मिली नौकरी, गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना के बीच पारा गिरकर 37 डिग्री तक आ सकता है। हफ्ते के आखिरी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और नियमित अंतराल पर बारिश या गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी।

    10 जुलाई तक अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान हवा में आर्द्रता का स्तर बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, लेकिन तापमान में कमी आने से लोगों को इस झुलसाने वाली उमस भरी गर्मी से निजात मिल जाएगी।

    खबरें और भी