वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में वृद्धि और बूंदाबांदी की संभावना
वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का रुख बदल रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हल्के बादलों और बढ़ी हुई नमी के बीच, अधिकतम तापमान ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
HighLights
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा।
हल्के बादलों और नमी के साथ मौसम में बदलाव।
मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और तापमान उतार-चढ़ाव का अलर्ट दिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख अब बादला हुआ नजर आ रहा है। दो दिनों से हल्के बादलों के धुंधलके के बीच वातावरण में नमी का स्तर भी कुछ बढ़ा है। जबकि न्यूनतम तापमान अब बीस डिग्री के ऊपर तक जा पहुंचा है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलने का संकेत भी है। मौसम विभाग ने बदलाव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि बादलों की आवाजाही के बीच भी मौसम का रुख अब धीरे धीरे गर्मी की ओर ही होने की उम्मीद है।
मंगलवार की सुबह वातावरण में धुंधलके सरीखा कोहरे सा असर दिखा तो लगा कि कोहरे की वापसी हो गई है। लेकिन यह कोहरे से अधिक धुंधलके का ही असर अधिक रहा। इसकी वजह सेदिन चढ़ने पर भी आसमान से सूरज का तापमान प्रभावी नहीं हो सका। हालांकि ठंडक का असर भी कुछ खास नहीं रहा। माना जा रहा है कि पहाड़ों पर मौसम बदलने का यह असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंचने लगा है। इसकी वजह से सुबह सूरज का ताप प्रभावी नही हो सका, यही रुख सोमवार को दिन में रहा तो मंगलवार की दोपहर तक भी यही स्थिति नजर आई।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.3°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री तक अधिक रहा। न्यूनतम आर्द्रता 57% और अधिकतम 88% दर्ज की गई। जबकि बादलों की हल्की स्थिति की वजह से पूर्वांचल के कई क्षेत्रों में धुंधलके का असर मंगलवार को भी बना रहा। जबकि मौसम विभाग ने 15 मार्च को बादलों की आवाजाही का संकेत दिया है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव का भी रुख बना रह सकता है।