Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi Weather Today: आज व कल आंधी वर्षा की संभावना, फिर बढ़ने लगेगा तापमान

    Updated: Sun, 31 May 2026 08:32 AM (IST)

    वाराणसी में शनिवार को धूप नरम रही, लेकिन रविवार और सोमवार को आंधी-बारिश की संभावना है। मंगलवार से तापमान में फिर से वृद्धि होने का अनुमान है। ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. रविवार-सोमवार को आंधी-बारिश की संभावना है।

    2. मंगलवार से वाराणसी में तापमान फिर बढ़ेगा।

    3. शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुरवा-पछुआ विपरीत हवाओं की युति से बने चक्रवाती वातावरण में तेज आंधी व वर्षा के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी तापमान हल्की बढ़त के बाद भी सामान्य से नीचे रहा, पुरवा के आगे बढ़ जाने के कारण पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंधी-तूफान वर्षा तो नहीं आई लेकिन धूप नरम बनी रही।

    मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आंधी और वर्षा अभी रविवार और सोमवार को आ सकती है लेकिन आंधी की प्रबलता अब पूर्वानुमान जितनी नहीं रह जाएगी। इसके बाद मंगलवार से तापमान फिर बढ़ना आरंभ हो जाएगा।

    शनिवार को सुबह से ही धूप खिल गई थी। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 35.4 तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें- दालमंडी विस्तारीकरण: बिस्मिल्लाह खां के मकान को बचाने की गुहार, सोमा घोष ने की स्मारक बनाने की मांग

    बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 33.8 रहा। उधर न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनाेज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी वर्षा की संभावना रविवार व सोमवार की दोपहर बाद हो सकती है। इसकी गति सुबह से दोपहर तक की धूप व गर्मी पर निर्भर करेगी।