Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आप भी तो नहीं पहन रहीं पुराना फैशन? पढ़िए इस Winter Season क्या है इन और क्या आउट' 

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:23 PM (IST)

    वाराणसी में फैशन का दौर बदल रहा है, जहाँ पुराने ट्रेंड्स नए अंदाज में लौट रहे हैं। इस सर्दी में महिलाओं के बीच लॉन्ग जैकेट पहली पसंद बन गई है, जिसने क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लॉन्ग जैकेट बनी महिलाओं की पहली पसंद, कार्डिगन हुए पुराने।

    2. लेयरिंग, पफर जैकेट, वूलन को-ऑर्ड सेट्स भी ट्रेंड में।

    3. पश्मीना शॉल, मफलर और हेडफोन मॉडल मफलर की मांग।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। फैशन की दुनिया में बदलाव का क्रम निरंतर जारी रहता है लेकिन इस बदलाव के क्रम की विशेषता यह कि पुराने फैशन का दौर हमेशा समय-समय पर नई चमक और आधुनिक स्पर्श के साथ वापस लौट आता है। जैसे बेल-बाटम पैंट्स, पोल्का डाट्स, अनारकली सूट 70-80 के दशक में ट्रेंड का हिस्सा थे, आज फिर नए स्टाइल और डिजाइन के साथ लोकप्रिय हो रहे हैं।

    इसी तरह कुर्तियां और अनारकली सूट जो राजाओं और रानियों के जमाने में पहने जाते थे, आज भी हर महिला की अलमारी का अहम हिस्सा हैं। पुराने जमाने की राजस्थानी कढ़ाई वाले परिधान भी नए अंदाज में फिर से लोकप्रिय होते जा रहे हैं। इस बार जाड़े में कहा जाय तो ब्रिटिश नजाकत का हिस्सा रहा लांग कोट एक बार महिलाओं की पहली पसंद है। स्टूडेंट हों, कामकाजी महिलाएं या गृहिणियां लांग जैकेट सबके बीच ट्रेंड में है।

    लांग जैकेट चाले वेलवेट की हो या फर की सभी खूब ट्रेंड कर रही हैं। यह साड़ी से लेकर शूट तक और जींस पर भी खूब चल रही है। सिगरा स्थित एक माल में मिलीं डा. नैना गुप्ता ने बताया कि कार्डिगन, स्कीवी, श्वेटर अब चलन के बाहर हैं। लांग जैकेट और लांग श्वेटर अब खूब ट्रेंड में है। लांग जैकेट फैशनेबल तो है ही, कड़ाके की ठंड भी अन्य वस्त्रों की अपेक्षा पूरी तरह से रोकती है।

    शापर्स स्टाप के प्रबंधक रंगनाथ बताते हैं कि ही नहीं इस बार जाड़े में महिलाओं के फैशन में लेयरिंग, वूूलेन को-आर्ड सेट्स, जैकेट ड्रेस कांबिनेशन, आरामदायक पफर जैकेट्स, स्टाइलिश लेदर जैकेट्स, पार्का भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। गुलमर्ग का पश्मीना पैटर्न भी खूब चलन में है।

    लाइटवेट जैकेट व पश्मीना स्टाल भी पसंद
    सिगरा स्थित आइपी माल में सेल्स देख रहीं श्वेता मेहरा बताती हैं कि इस बार आने वाली महिला ग्राहक लाइटवेट जैकेट, लांग जैकेट, पफर जैकेट तथा लांग श्वेटर ही खरीद रहे हैं। आकांक्षा पांडेय ने बताया कि पश्मीना शाल, पश्मीना मफलर तथा स्टाल भी खूब चलन में हैं।

    खबरें और भी

    शिखा सिंह ने बताया कि कालेज गोइंग गर्ल के बीच हेडफोन माडल मफलर की डिमांड एक नया चलन है जो स्कूटी आदि पर कानों को ढकने के काम आ रहा है। इसके साथ ही जैकेट में फ्लाव प्रिंटिंग, फर भी खूब भा रहा है। डा. नैना ने कहा कि बीच के वर्षों में महिलाओं में कैप खूब लोकप्रिय हुई थी लेकिन इस बार ज्यादातर लोग स्टाइलिश स्टाल और शाल की खरीद पर जोर दे रही हैं।

    शार्ट ब्लेजर की भी है मांग
    श्वेता बताती हैं कि लांग जैकेट के बाद शार्ट ब्लेजर की मांग दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर चाइनीज कालर फर जैकेट भी है, जो युवा महिलाओ में खूब पसंद किया जा रहा है।