Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री ध्यान दें! एक सप्ताह तक कैंसिल रहेंगी वाराणसी से दिल्ली जाने वाली दो उड़ानें, इस फ्लाइट की बदली टाइमिंग

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 10:40 AM (IST)

    वाराणसी-दिल्ली के बीच दो उड़ानें 19 से 26 जनवरी तक ऑपरेशनल कारणों से रद्द रहेंगी। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 1251/1252 और एयर इंडिया की AI 2495/ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. वाराणसी-दिल्ली की दो उड़ानें एक सप्ताह रद्द।

    2. स्पाइसजेट की एक उड़ान का समय बदला गया।

    3. रद्दीकरण 19 से 26 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी-दिल्ली के बीच संचालित होने वाली दो उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से एक सप्ताह निरस्त रहेंगी। वहीं वाराणसी से दिल्ली के बीच संचालित स्पाइस जेट के समय में बदलाव किया जाएगा।

    एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1251/1252 जो सुबह 10 बजे दिल्ली से वाराणसी पहुंचता था और फिर 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है, अब 19 से 26 जनवरी के बीच निरस्त रहेगा।

    एयर इंडिया का विमान एआई 2495/2496 जो सुबह 11 बजे दिल्ली से आता है और 11:30 बजे दिल्ली से वाराणसी जाता है, 19 से 26 जनवरी के बीच रद रहेगा।

    उपरोक्त दोनों विमान सुबह के समय संचालित होते हैं। ये मौसम खराब होने के कारण अक्सर निरस्त रहते थे जिससे यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद विमान निरस्त होने से परेशानी होती थी। अब विमानन कंपनियों ने इसे अस्थाई तौर पर निरस्त रखने की घोषणा की है।

    इसके साथ ही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 718/719 जो दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से वाराणसी आती है और 12:45 बजे दिल्ली वापस जाती है। उसके समय में बदलाव किया गया है। अब यह विमान सुबह 10 बजे आएगा और 10:30 बजे वापस दिल्ली जाएगा।