वाराणसी में 'होली इम्युनिटी महोत्सव' का आगाज, वैक्सीन की प्री-बुकिंग पर मिलेगी 10% की छूट
वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ने 'होली इम्युनिटी महोत्सव' अभियान शुरू किया है। 31 मार्च से पहले प्री-बुकिंग कराने पर कैंसर व अन्य महत्वपूर्ण वैक्सीन (जै ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वात्सल्य चिल्ड्रेन हास्पिटल की ओर से ‘होली इम्युनिटी महोत्सव’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत 31 मार्च से पहले प्री-बुकिंग कराने पर आगे लगने वाली वैक्सीन पर 10% तक की छूट दी जा रही है।
यह छूट विशेष रूप से कैंसर से बचाव की वैक्सीन और सरकारी योजना के अंतर्गत शामिल न होने वाली वैक्सीन पर लागू होगी। इनमें एचपीवी, इन्फ्लुएंजा, टाइफायड, हेपेटाइटिस सहित अन्य महत्वपूर्ण वैक्सीन शामिल हैं।
अभियान का उद्देश्य समय पर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना और बच्चों-व्ययस्कों में इम्युनिटी मजबूत बनाना है। अभियान के अंतर्गत अगली डोज के लिए रिमाइंडर सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
साथ ही वात्सल्य चिल्ड्रेन हास्पिटल के डायरेक्टर डा. दिव्यांक पाठक द्वारा प्री-बुकिंग के बाद इम्युनिटी बढ़ाने को निश्शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 9838713111 पर संपर्क किया जा सकता है।