Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में गंगा का जलस्‍तर लगातार बढ़ाव की ओर, मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तक पहुंच गया पानी

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:19 PM (GMT+05:30)

    वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, बुधवार सुबह 61.96 मीटर दर्ज किया गया। मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तक पानी पहुंच गया है और प्रशासन न ...और पढ़ें

    वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा मणिकर्णिका घाट डूबा प्रशासन सतर्क।

    वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा मणिकर्णिका घाट डूबा प्रशासन सतर्क।

    HighLights

    1. गंगा का जलस्तर 61.96 मीटर, लगातार वृद्धि जारी।

    2. मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तक पहुंचा पानी।

    3. प्रशासन ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी से दूर रहने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार सुबह स्थिरता देखी गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह आठ बजे जलस्तर 61.96 मीटर दर्ज किया गया, जो कि मंगलवार को दर्ज किए गए 61.84 मीटर से थोड़ा अधिक है। जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी के अनुसार, शाम तक जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मामूली बढ़ोतरी होने लगी है।

    जलस्तर में वृद्धि के कारण मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तक पानी पहुंच गया है। इसके अलावा, दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती का स्थान भी प्रभावित हुआ है। घाटों के किनारे स्थित कई छोटे-बड़े मंदिर जलमग्न हो चुके हैं और नदी में भारी मात्रा में जलकुंभी बहती नजर आ रही है। वहीं रात भर बार‍िश के बाद भी जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। 

    flood2

    सावन के महीने में श्रद्धालुओं और कावंरियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जल पुलिस द्वारा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोताखोरों और एनडीआरएफ तथा जल पुलिस की नौकाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।

    बुधवार की शाम तक जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे घाटों पर स्थिति और भी गंभीर हो गई है। प्रशासन की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार, श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    flood3

    गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते वाराणसी में स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित रहें।