Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काशी से योगी देंगे शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा, विद्यार्थियों को भी मिलेगा डीबीटी लाभ

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ करेंगे, जिससे प्रदेश भर के लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. काशी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ।

    2. 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी से मिलेंगे 1200 रुपये।

    3. स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार से प्रधानाचार्यों का सम्मान किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिक्षकों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए प्रदेश की योगी सरकार काशी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत करने जा रही है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना को काशी से शिक्षकों को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे बड़ापुर स्थित ट्रेड सेंटर सभागार में आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री अपने हाथों से 15 लोगों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड सौंपेंगे।

    इसमें शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और रसोइयां शामिल होंगे। इस योजना का लाभ सभी शिक्षकों, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, रसोईया, अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, पूर्णकालिक, अशंकालिक शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।

    इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ एवं मानदेय शिक्षकों, राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर कार्यरत शिक्षकों और उनके परिवार के सदस्य लाभार्थी होंगे।

    मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेश स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार से चयनित प्रदेश के 12 प्रधानाचार्यों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं एसबीआइ के बीच एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किया जाएगा।

    1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी से देंगे धनराशि

    प्रदेश के नौनिहालों के भविष्य को संवारने के लिए योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार विद्यार्थियों की बुनियादी आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दे रही है।

    इसी क्रम में मुख्यमंत्री अपने आठ जुलाई के वाराणसी में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1200 रुपये भेजेंगे।

    इससे प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को लाभ होगा। बच्चे इससे अपनी आवश्यकता और आकार के अनुरूप आवश्यक सामग्री, यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे, स्वेटर तथा स्टेशनरी खरीद कर सकेंगे।