Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में वन्यजीवों के हमलों से आक्रोश, हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेता समेत कई नामजद

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    अल्मोड़ा के सल्ट में वन्यजीवों के हमलों के विरोध में हुए चक्का जाम के मामले में कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया ह ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों के विरोध में आयोजित सांकेतिक चक्का जाम के मामले में भतरौजखान पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत समेत कई नामजद और अन्य अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर यातायात बाधित कर सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया।

    ये है मामला

    पुलिस के अनुसार, बीते 5 अगस्त को सुबह 11 बजे मोहान तिराहे पर बाघ से सुरक्षा की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। आरोप है कि करीब 11:27 बजे नारायण सिंह रावत ने समर्थकों के साथ सड़क के बीच बैठकर रामनगर–पौड़ीगढ़वाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-309) और रामनगर–रानीखेत राज्य मार्ग (एसएच-14) पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

    एफआईआर के मुताबिक, लगभग 33 मिनट तक यातायात बाधित रहने से बसों, टैक्सियों, निजी वाहनों और मालवाहक वाहनों में सवार यात्रियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाने और सड़क खाली करने का अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने कथित रूप से पुलिस से धक्का-मुक्की की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और नारेबाजी जारी रखी। बाद में दोपहर करीब 12 बजे राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।

    भतरौजखान थाने में नारायण सिंह रावत, घनानंद शर्मा, देवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 221, 191(2) तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के सल्ट में आतंक फैलाने वाला हिंसक बाघ पकड़ा, ग्रामीणों को मिली राहत; पांच दिन बाद खुलेंगे स्कूल