Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा न्यायालय को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में दूसरी बार ई-मेल से मचा हड़कंप

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 05:43 PM (IST)

    अल्मोड़ा न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन दिन में यह दूसरी बार है। पुलिस ने परिसर की सघन तलाशी ली, लेकिन ...और पढ़ें

    एक बार फिर अल्मोड़ा न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया।

    एक बार फिर अल्मोड़ा न्यायालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अल्मोड़ा न्यायालय को आरडीएक्स का प्रयोग कर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    तीन दिन के भीतर दूसरी बार धमकी मिलने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों व अधिवक्ताओं में दहशत देखी गई।

    धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और विशेषज्ञ सुरक्षा टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया।

    परिसर के सभी कक्षों, कोर्ट रूम, वाहनों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई, हालांकि किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

    पुलिस ने ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और साइबर विशेषज्ञों की मदद से धमकी भेजने वाले की पहचान की जा रही है। साथ ही न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    इससे पूर्व बीते मंगलवार को भी अल्मोड़ा न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित कर कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक किया गया था।

    लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

    कोर्ट में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    - चंद्रशेखर आर. घोड़के, एसएसपी

    यह भी पढ़ें- एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने चलाया सर्च ऑपरेशन