Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 02:35 PM (IST)

    उत्तराखंड की चार अदालतों, जिनमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत जिला कोर्ट और नैनीताल हाई कोर्ट शामिल हैं, को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मि ...और पढ़ें

    पुलिस ने कोर्ट परिसर की सघन जांच की, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु। जागरण

    पुलिस ने कोर्ट परिसर की सघन जांच की, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंपावत। एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़ाकंप मच गया है। कोर्ट कैंपस में सघन चेकिंग की जा रही है। वहीं खुफिया एजेंसी भी अलर्ट पर हैं।

    गुरुवार को देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिला कोर्ट व नैनीताल हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिला। बता दें कि बुधवार को भी राज्य के कई जिला कोर्ट में इस तरह का मेल आया था।

    चंपावत जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

    चंपावत जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिला जज को आए ई- मेल के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। हालांकि पिथौरागढ़ से डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है, जिसके बाद पुन- पूरे परिसर की तलाशी ली जाएगा।

    तलाशी के दौरान आवाजाही पर विशेष एहतियात बरती गई। परिचय पत्र दिखाने के बाद ही कोर्ट परिसर में आने की इजाजत दी गई। इससे पूर्व नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Nainital District Court में बम ब्लास्ट की एक और धमकी से हड़कंप, हाईकोर्ट में भी आया मेल

    यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई बिल्डिंग