विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के उडयूडा में भूस्खलन का कहर, मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत

Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:27 AM (IST)

अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड के उडयूडा गांव में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों, ...और पढ़ें

मृतकों की फाइल फोटो। जागरण

मृतकों की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. उडयूडा गांव में भूस्खलन से बड़ा हादसा।

  2. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत।

  3. एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पहाड़ी से खिसका भारी मलबा आवासीय मकान में घुस गया, जिससे घर के भीतर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (41) पत्नी राजेंद्र राम, मनीष (17) पुत्र राजेंद्र राम और कल्पना (19) पुत्री राजेंद्र राम के रूप में हुई है।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उडयूडा में बारिश के बाद मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के माल गांव में गुलदारों का आतंक, एक साथ दिखे चार... एक पिंजरे में फंसा

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक लहर है। प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मंत्री की विस में महिला शौचालय नहीं, सहेली ने पीरियड के दौरान झेली परेशानी... जेन-जी ने उठाया सवाल