विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के माल गांव में गुलदारों का आतंक, एक साथ दिखे चार... एक पिंजरे में फंसा

Updated: Sun, 30 Aug 2026 05:25 PM (IST)

अल्मोड़ा के माल गांव और आसपास के क्षेत्र में चार गुलदारों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

पिंजरे में फंसे गुलदार को पहुंचाया रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया

पिंजरे में फंसे गुलदार को पहुंचाया रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। मुख्यालय से सटे माल गांव और आसपास के क्षेत्र में गुलदारों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। गांव में एक साथ चार गुलदारों की चहलकदमी देखे जाने से लोगों में खौफ बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने गुलदारों की गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया है। वहीं वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में रविवार सुबह एक गुलदार फंस गया। जिससे लोगों ने हल्की राहत की सांस ली है।

मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में और पिछले कुछ समय से माल गांव और दुगालखोला क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहे हैं। आबादी के आसपास एक साथ कई गुलदारों की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कई गुलदारों की मौजूदगी ने लोगों की चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदारों की चहलकदमी सुबह और देर शाम अधिक देखी जा रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर भेजने में भी लोग डर रहे हैं। जबकि वन विभाग को मालगांव और दुगालखोला क्षेत्र से गुलदार दिखाई देने की शिकायतें मिली थीं।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। रविवार को करीब सुबह छह बजे एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया।

वन विभाग के अनुसार रेस्क्यू सेंटर में गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इधर, एक साथ चार गुलदारों के दिखाई देने से ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और अन्य गुलदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या सुनसान रास्तों पर न जाने की अपील की है।

गुलदार को रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया है, यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। लोगों से अपील है कि रात्रि के समय घर के बाहर अकेले ना निकलें। - मोहन राम वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें- शिकार करने में अक्षम गुलदार के घिसे चारों कैनाइन दांत, रेस्क्यू सेंटर में कटेगा जीवन

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, भेजा गया रेस्क्यू सेंटर