विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, भेजा गया रेस्क्यू सेंटर

Updated: Mon, 24 Aug 2026 05:01 PM (IST)

अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित गवाड़ गांव में मवेशीखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की ...और पढ़ें

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।

HighLights

  1. अल्मोड़ा के गवाड़ गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।

  2. करीब दो वर्षीय नर गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

  3. वन विभाग की टीम ने पांच दिन बाद गुलदार को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विकासखंड के गवाड़ गांव में मवेशीखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वह नर है और उसकी उम्र करीब दो वर्ष आंके जा रही है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मुख्यालय स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है।

गुलदार के कैद होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गुलदार प्रभावित गवाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने करीब पांच दिन पूर्व पिंजरा लगाया और लगातार गश्त जारी रखी। सोमवार को गश्त के दौरान वन कर्मियों ने पिंजरे में कैद गुलदार को देखा।

वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे की अगुआई में वन कर्मी डिप्टी रेंजर मनमोहन तिवारी, ललित रौतेला तथा दिनेश भट्ट आदि मौके पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही व अन्य ग्रामीणों की मदद से पिंजरे को वाहन में चढ़ाकर चंथरिया लाया गया।

जहां पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मौर्या उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। रेंजर उमेश चंद्र पांडे ने बताया कि बसेरा और तकुल्टी में भी पिंजरे लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, शरीर पर चोट के गहरे निशान