उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, शरीर पर चोट के गहरे निशान
अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में एक शिक्षक पर छात्रा की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है, जिससे छात्रा के शरीर पर चोट के निशान हैं।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज पुभाऊं में एक शिक्षक पर छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने के बाद विभाग के संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में किसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छात्र के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में भी रोष है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. रवि मेहता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में जाकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
