Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेपर लीक पर अल्मोड़ा के छात्रों में गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:26 PM (IST)

    छात्र संगठनों ने शिक्षा और परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में अल्मोड़ा के गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। शिक्षा और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में छात्र संगठनों ने को गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

    धरने को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। लाखों अभ्यर्थी वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा पेपर लीक घोटालों में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार विफल रही है। उनका कहना था कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

    धरने में भास्कर गिरी गोस्वामी, उज्ज्वल जोशी, विशाल सिंह बिष्ट, विनय कनवाल, विशाल कनवाल, अमित बिष्ट, अंकित पाठक, सुमित जोशी, अमन आर्या, कमलेश चुफाल, पंकज दानू, पीयूष जोशी, पंकज टम्टा, अमन संतोलिया, दिव्यांशु, सुदर्शन सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।

    खबरें और भी