विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: जिला स्‍तरीय खेल प्रतियोगिता में अल्‍मोड़ा और बागेश्‍वर ने बाजी मारी

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2016 07:00 AM (IST)

अल्‍मोड़ा जनपद स्थित द्वाराहाट में सरस्वती शिशु मंदिरों की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अल्मोड़ा व बागेश्वर के खिलाडियों ने बाजी मारी।

News Article Hero Image

द्वाराहाट, अल्मोड़ा, [जेएनएन]: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित द्वाराहाट में सरस्वती शिशु मंदिरों की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अल्मोड़ा व बागेश्वर के खिलाडियों ने बाजी मारी। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय चैंपियन महेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विमला साह व संभाग निरीक्षक प्रकाश चंद्र पंत ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।

पढ़ें: 25 साल से बंद महावीर अखाड़े का फिर से हुआ शुभारंभ
100, 200 व 400 मी. दौड़ तथा कबड्डी प्राथमिक वर्ग में अल्मोड़ा संकुल ने बाजी मारी। जबकि 100, 200 व 400 मी. दौड़ जूनियर वर्ग में बागेश्वर अव्वल रहा। इसके अलावा प्रश्न मंच प्राथमिक वर्ग में चौखुटिया व जूनियर वर्ग में बागेश्वर का दबदबा रहा। गीत व खोखो में द्वाराहाट संकुल, भाषण में जीवनधाम अल्मोड़ा व कला में भतरौजखान संकुल प्रथम स्थान पर रहे।

पढ़ें: उत्तराखंड में क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं स्टार क्रिकेटर प्रवीण कुमार
विजेता खिलाडियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। संचालन प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट ने किया। मौके पर डा डीपी चौधरी, तारा लाल साह, मदन मोहन पांडे, भूपेंद्र रौतेला, जगदीश भट्ट, केपीएस अधिकारी, शंकर तिवारी, प्रकाश जोशी, आलम सिंह, कैलाश कांडपाल, रघुवर सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

पढ़ें: क्रासकंट्री में स्पोर्ट्स हॉस्टल काशीपुर का दबदबा, क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने दिया ईनाम

पढ़ें:-यूपीएलः ऋषि धवन के शतक से जीते टिहरी टाइटंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।