विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की कारगुजारियों के पर्दाफाश को हर बूथ पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:21 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की कारगुजारियों का पर्दाफाश करने भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाएंगे।

कांग्रेस की कारगुजारियों के पर्दाफाश को हर बूथ पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
कांग्रेस की कारगुजारियों के पर्दाफाश को हर बूथ पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की कारगुजारियों का पर्दाफाश करने भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर जाएंगे। जहां पर प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की सटीक जानकारी देंगे।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की समस्या को तेजी से निस्तारित किया जा रहा है। अब तक 50 हजार करोड़ रुपये सड़कों पर और बिजली पर सौ प्रतिशत बजट दे दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य की समस्या को दूर करने के लिए 1061 डॉक्टर भेजे गए हैं। एम्बुलेंस की कमी को पूरा करने के लिए 61 एम्बुलेंस को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। 

जोशी ने कहा कि नगर पालिका चुनाव कोर्ट के आदेश पर होंगे। पूरी संभावना है कि सितंबर तक इसे लेकर फैसला आ जाएगा। 

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आम और काफल की पार्टी करते घूम रहे हैं। अपनी सरकार रहते उन्होंने कोई विकास कार्यक्रम नहीं चलाए। जो योजनाएं बंद  कर दी थीं, उनको प्रदेश सरकार ने दोबारा शुरू किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, महामंत्री रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पैदा करने वाले हमें शिष्टाचार ना सिखाएं: अजय भट्ट

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटीय खींचतान से हाईकमान खफा

यह भी पढ़ें: आपदा में मारे गए सात लोगों के प्रति राज्य सरकार संवेदनहीन: धस्माना