हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत के बीच भारी पुलिस बल तैनात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर वृद्ध जागेश्वर और जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर वृद्ध जागेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। वृद्ध जागेश्वर के बाद मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम को रवाना हुए। यहां पहुंचकर भी दर्शन-पूजन किया।
जागेश्वर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
यह भी पढ़ें- हरेला पर्व पर सीएम धामी ने रोपा पौधा, कहा- पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- हरेला पर्व पर देहरादून में महाअभियान, घर-घर पहुंचेंगे लाखों पौधे