Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा: एसडीजी अवॉर्ड समारोह की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:49 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है और जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लि ...और पढ़ें

    सीएम धामी करेंगे अल्मोड़ा का दौरा।

    सीएम धामी करेंगे अल्मोड़ा का दौरा।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचेंगे।

    2. एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड वितरण समारोह में होंगे शामिल।

    3. जिला प्रशासन ने दौरे की तैयारियां की पुख्ता।

    संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

    डीएम ने कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी का किया निरीक्षण

    सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी फलसीमा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न कार्य सौंपे।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल: हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड में आठ और आजीवन कैदी रिहा

    डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां समय से संपन्न कर ली जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना सुनिश्चित करें।

    एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित

    डीएम ने कहा कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने आगंतुकों के बैठने, अवॉर्ड वितरण करने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। यहां एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।