Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेना दिवस पर अल्‍मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, कहा- 'देश में शांति, सुरक्षा, सुख-समृद्धि वीर जवानों की बदौलत'

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 03:48 PM (IST)

    भिकियासैंण, अल्मोड़ा में सेना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से वीर जवानों के त्याग और बलिदान को नम ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संबोधन से दी शुभकामनाएं. File

    मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संबोधन से दी शुभकामनाएं. File

    HighLights

    1. भिकियासैंण, अल्मोड़ा में सेना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

    2. सीएम धामी ने वर्चुअल संबोधन में वीर जवानों को किया नमन

    3. विधायक नैनवाल, मंत्री पंत सहित पूर्व सैनिक हुए शामिल

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। नगर पंचायत भिकियासैंण में गुरुवार को सेना दिवस के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भव्य कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सुख-समृद्धि हमारे वीर जवानों की बदौलत है। उन्होंने सभी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने ध्वजारोहण एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों और पूर्व सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक शिव दत्त पंत ने देशभक्ति से ओतप्रोत गाथक गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

    उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने पूर्व सैनिक संगठनों को बधाई देते हुए कहा कि वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण रखना और उनके स्वजनों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है।
    कार्यक्रम में सल्ट, स्याल्दे, गैरसैंण, चौखुटिया, रानीखेत, बेतालघाट और धूराघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष आशीष बर्मा द्वारा 25 कंबल तथा 85 बच्चों को कॉपियां व लेखन सामग्री वितरित की गई।

    इस मौके पर गोपाल उप्रेती, भिकियासैंण पूर्व सैनिक संगठन के आनंद कडाकोटी, खुशाल नेगी, राजेंद्र सिंह, कुबेर सिंह कडाकोटी, तारादत्त सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- 'उत्तराखंड बनेगा देश का नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन, चारधाम के अलावा एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावना': सीएम धामी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग मेले का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- उत्तर प्रदेश से जो सीखा है उसे उत्तराखंड में उतार रहा हूं

    खबरें और भी