धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अल्मोड़ा में छात्रों ने खत्म किया अनशन, माल रोड पर निकाला विजय जुलूस
अल्मोड़ा में नीट पेपर लीक प्रकरण पर छात्रों का क्रमिक अनशन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया। ...और पढ़ें

क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र नेता को विधायक ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। जागरण
HighLights
अल्मोड़ा में छात्रों का क्रमिक अनशन समाप्त हुआ
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
छात्रों ने गांधी पार्क से विजय जुलूस निकाला
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। नीट पेपर लीक प्रकरण पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गांधी पार्क में चल रहा छात्रों का क्रमिक अनशन खत्म हो गया है।
शनिवार को क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र नेता अमित बिष्ट को विधायक मनोज तिवारी ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। छात्रों ने मांग पूरी होने पर गांधी पार्क से शहीद तिराहे तक नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
जंतर-मंतर पर चल नीट पेपर लीक प्रकरण मामले में छात्रों के साथ लाठी चार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अल्मोड़ा गांधी पार्क पर विभिन्न छात्र संगठनों क्रमिक अनशन पर थे।
तीसरे दिन शनिवार को भी छात्र नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि भाजपा सरकार में नीट पेपर लीक होने से युवाओं में भारी निराशा है। मांग की शीघ्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
इधर, दोपहर बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। छात्रों ने क्रमिक अनशन भी खत्म कर दिया।
यहां उज्जवल जोशी, अरविंद कुमार, पंकज जीना, बाल विक्रम सिंह, मनीष, अनिता जोशी, कमलेश सिंह, सुमित जोशी, दीपांशु तिवारी, नेहा पांडे, काजल, मीना आदि शामिल रहे।
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा
दन्यां। धौलादेवी ब्लाक में कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
शनिवार को प्रमुख धौलादेवी लीला पूरन सिंह बिष्ट के आवास पर हुए कार्यक्रम में मेलगांव (काभड़ी) की महाविद्यालय दन्यां की उपाध्यक्ष विद्या जोशी समेत कई युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
यहां विद्या जोशी, दीक्षा जोशी, पूजा जोशी, विमला रावत, गीता जोशी, अंजली, रमेश जोशी, ललिता जोशी और डाली जोशी कांग्रेस में शामिल रहे।
प्रमुख लीला पूरन सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और युवाओं, महिलाओं और आमजन के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। यहां नंदा बल्लभ जोशी, हरीश जोशी हरीश जोशी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा का सोनम वांगचुक ने किया स्वागत, सरकार को दी नई सलाह
यह भी पढ़ें- 'युवाओं की भावनाओं का सम्मान, 10 दिन से मन दुखी था'; धर्मेंद्र प्रधान ने चिट्ठी में क्या-क्या लिखा?