Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 22 Jan 2018 09:38 PM (IST)

    भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर मारुति कार करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक घायल
    दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक घायल

    रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर मारुति कार करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अंतरजनपदीय सीमा पर भुजान (ताड़ीखेत) बेतालघाट मोटर मार्ग पर थापली गांव से धारी गांव की ओर जा रही मारुति कार असंतुलित होकर खैरनी गांव के समीप खाई में जा गिरी। 

    स्थानीय लोगों ने चालक वीरेंद्र सिंह पुत्र गोधन सिंह निवासी धारी (बेतालघाट) को बमुश्किल क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

    यह भी पढ़ें: खाई में गिर रही थी बच्चों से भरी बस, तभी हुआ ये चमत्कार

    यह भी पढ़ें: चंपावत में बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

    यह भी पढ़ें: स्कार्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत; तीन घायल