Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंपावत में बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 16 Jan 2018 09:04 PM (IST)

    टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला मंदिर के पास एक बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक देहरादून का रहने वाला बत ...और पढ़ें

    चंपावत में बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत
    चंपावत में बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

    चंपावत, [जेएनएन]: चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बाइक के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब 25 साल है। इनमें एक युवक देहरादून का रहने वाला था।

    हादसा स्वाला मंदिर के पास हुआ। यहां एक एवेंजर बाइक गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर आपपास के लोगों के साथ ही पुलिस ने खाई से युवकों को निकालने का अभियान चलाया। तब तक दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। 

    पुलिस के मुताबिक युवकों की शिनाख्त मनोज सिंह बोहरा पुत्र गोपाल सिंह बोहरा निवासी नयागांव हाथी बड़कला देहरादून और दीपक कुमार पुत्र गोविंद लाल निवासी गोरखानगर लोहाघाट के रूप में की गई। 

    यह भी पढ़ें: स्कार्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत; तीन घायल

    यह भी पढ़ें: बागेश्वर में वैन खाई में गिरी, चालक की मौत

    यह भी पढ़ें: चमोली में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल