Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बागेश्वर में वैन खाई में गिरी, चालक की मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jan 2018 10:44 PM (IST)

    चौरा गांव के निकट एक वैन 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव से करीब दो किलोमीटर आगे हुआ। ...और पढ़ें

    बागेश्वर में वैन खाई में गिरी, चालक की मौत
    बागेश्वर में वैन खाई में गिरी, चालक की मौत

    बागेश्वर, [जेएनएन]: चौरा गांव के निकट एक वैन 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। 

    गत देर रात चौरा गांव निवासी हीरा सिंह धपोला ( 42 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह घर से बागेश्वर की तरफ वैन से निकला। गांव से करीब दो किलोमीटर आगे जाने के बाद वह नियंत्रण खो बैठा और वैन करीब बीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

    हादसे का पता चलते ही पुलिस टीम के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हीरा सिंह को खाई से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

    यह भी पढ़ें: चमोली में बोलेरो वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल

    यह भी पढ़ें: शोरूम से कार खरीदकर जा रहे थे घर, खाई में गिरने से दो की मौत

    यह भी पढ़ें: गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, जीजा और साले की मौत