विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोरूम से कार खरीदकर जा रहे थे घर, खाई में गिरने से दो की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 01 Jan 2018 02:50 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2018 08:53 PM (IST)

टनकपुर तवाघाट हाईवे पर अल्टो कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक हल्द्वानी ...और पढ़ें

शोरूम से कार खरीदकर जा रहे थे घर, खाई में गिरने से दो की मौत
शोरूम से कार खरीदकर जा रहे थे घर, खाई में गिरने से दो की मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: टनकपुर तवाघाट हाईवे पर अल्टो कार के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक हल्द्वानी से नई कार खरीदकर गांव जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के स्यूनी गांव निवासी विनोद कुमार (30) पुत्र मनीराम ने हल्द्वानी के किसी शो रूम से अल्टो कार खरीदी। इसके साथ गांव के ही होशियार सिंह (36) पुत्र उम्मेद सिंह भी थे। 

कार खरीदकर दोनों स्यूनी गांव जा रहे थे। देर रात जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर धनोड़ा बैंक कंथ के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 

हादसा इन युवकों के गांव से करीब छह किलोमीटर पहले हुई। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और रात को ही रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। 

रविवार की देर रात टनकपुर तवाघाट हाई वे में जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर कंथ गाव के पास एक नई बिना नंबर की अल्टो कार खाई में गिरी। दो लोगो की मौत। मृतको में  होशियार सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी स्यूनी पिथौरागढ़ और विनोद कुमार पुत्र मनीराम निवासी स्यूनी है।

यह भी पढ़ें: गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, जीजा और साले की मौत

यह भी पढ़ें: टिहरी से श्रीनगर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।