विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, जीजा और साले की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 30 Dec 2017 10:41 AM (IST)

नामकरण समारोह से लौट रहे जीजा और साले की बाइक गन्ने से लदी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, जीजा और साले की मौत
गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई बाइक, जीजा और साले की मौत

रुद्रपुर, [जेएनएन]:  गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, ठाकुरनगर निवासी चंदन ढाली (26) पुत्र विधान ढाली राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी रिश्तेदारी में दिनेशपुर में नामकरण था। वह अपने साले विक्की राय (20) पुत्र हिमांशु राय के साथ बाइक से दिनेशपुर के लिए रवाना हुआ। 

गत देर रात 11 बजे जीजा और साले वापस घर की ओर आने लगे। इसी बीच दिनेशपुर चौराहे पर गन्ने से लोडेड ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल चंदन और विक्की का एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: टिहरी से श्रीनगर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत

यह भी पढ़ें: लोहाघाट में कार खाई में गिरी, दो की मौत; तीन घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।