Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टिहरी से श्रीनगर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 30 Dec 2017 10:30 PM (IST)

    टिहरी से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्राला के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। ...और पढ़ें

    टिहरी से श्रीनगर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल
    टिहरी से श्रीनगर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

    टिहरी, [जेएनएन]: टिहरी से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्राला के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। 

    हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ट्राला में पोकलैंड मशीन रखी थी। जाखंड के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्राला करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर रात ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व रेस्क्यू शुरू किया। 

    हादसे में कल्याण सिंह (58 वर्ष) पुत्र मनवर सिंह निवासी चोदाबीघा मुनिकीरेती ऋषिकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विजय कुमार (21 वर्ष) पुत्र चमारुराम निवासी मोड़ा, सिनोनि जनपद चंबा (हिमाचल) और जसवीर कुमार (30 वर्ष) निवासी दगोली, थाना उन्ना, हिमाचल को घायल होने पर 108 सेवा के माध्यम से श्रीनगर बेस चिकित्सालय रैफर किया गया। 

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक खाई में गिरा, हेल्पर की मौत

    यह भी पढ़ें: लोहाघाट में कार खाई में गिरी, दो की मौत; तीन घायल

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में दो सड़क हादसों में चार शिक्षकों समेत छह की मौत