Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DSC Recruitment 2023: रिटायर्ड फौजियों को देशसेवा का एक और मौका, एक नवंबर से शुरू होगी डीएससी भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 08:55 AM (IST)

    DSC Recruitment 2023 भारतीय सेना में रहकर देशसेवा कर चुके कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) के अवकाश प्राप्त जांबाजों को एक बार फिर सेवा का एक मौका मिलेग ...और पढ़ें

    रानीखेत में डीएससी भर्ती एक नवंबर से शुरू
    रानीखेत में डीएससी भर्ती एक नवंबर से शुरू

    जागरण संवाददाता, रानीखेत। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों की डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में भर्ती कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर मुख्यालय में एक नवंबर से शुरू होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए अवकाश प्राप्ति की अवधि दो, जबकि सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए पांच वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    दस्तावेजों की जांच एक नवंबर को सुबह आठ बजे से की जाएगी। प्रारंभिक स्क्रीनिंग व शारीरिक मापदंड दो नवंबर को प्रात: 5:30 बजे से होगा। सिपाही जनरल ड्यूटी में 30 नवंबर 2021 से 31 अक्टूबर 2023 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले हिस्सा ले सकते हैं। आयु 46 वर्ष से कम व मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी चाहिए।

    एसडी के लिए ये है योग्यता

    वहीं, एसडी के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्टूबर 2023 के बीच सेवानिवृत्ति होनी चाहिए। उम्र 48 से कम नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस, शैक्षणिक व एक्स टीए पर्सनल प्रपत्र के साथ एटीसी प्रमाण पत्र की मूल प्रति और 16 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

    यह भी पढ़ें: Nanital : वेतन के लिए आउटसोर्स कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, दी यह चेतावनी

    देश सेवा का एक और मौका

    भारतीय सेना में रहकर देशसेवा कर चुके कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) के अवकाश प्राप्त जांबाजों को एक बार फिर सेवा का एक मौका मिलेगा। शारीरिक रूप से शेप- वन कैटेगरी वाले ये जवान डिफेंस सिक्योरिटी सर्विस (डीएससी) में भर्ती किए जाएंगे।

    खबरें और भी