Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में बुजुर्ग पर घर में घुसकर लाठी से जानलेवा हमला, सिर में लगे पांच टांके

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:54 PM (IST)

    अल्मोड़ा के देघाट में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर नशे में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच श ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देघाट में पड़ोसी ने बुजुर्ग पर घर में घुसकर हमला किया

    2. नशे में धुत आरोपित ने लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार किए

    3. पीड़ित के सिर पर पांच टांके आए, पुलिस जांच जारी

    संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। थाना देघाट क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर नशे में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

    मामले में पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आमखेत निवासी नंदन सिंह रावत ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। कहना कि वह घर के आंगन में पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बैठे थे।

    इसी दौरान बिजौली निवासी नरेंद्र नशे में उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और उनकी लाठी छीनकर सिर, कमर व पसलियों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और आसपास के लोगों के साथ भी आरोपित ने धक्का-मुक्की की।

    बताया कि आरोपित जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पीड़ित के पुत्र ने तत्काल डायल-112 पर दी।

    घायल को 108 एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय, भिकियासैंण ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिर पर पांच टांके लगाए।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के काशीपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप