Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand Today: मौसम की पहली बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 03:59 PM (IST)

    पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यरात्रि के बाद मौसम बदला। हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान गिरा, जिससे जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट चोटी पर बर्फबारी शुरू हो गई। पा ...और पढ़ें

    द्वाराहाट के पांडवखोली में मौसम की पहली बर्फबारी।

    द्वाराहाट के पांडवखोली में मौसम की पहली बर्फबारी।

    HighLights

    1. भरतकोट, पांडवखोली, दूनागिरि चोटियों पर हुई पहली बर्फबारी।

    2. सेब बागानों को हिमपात से मिली बड़ी राहत।

    3. रानीखेत में वर्षा से तापमान में भारी गिरावट।

    जागरण संवाददाता, रानीखेत। पर्वतीय क्षेत्रों में बीती मध्यरात्रि बाद मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से घिर गया। हल्की बूंदाबादी के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आने के बाद दोपहर जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट की चोटी पर हल्की बर्फ गिरनी शुरू हो गई।

    ठीक सामने द्रोणगिरि पर्वतमाला स्थित पांडवखोली व दूनागिरि में भी हिमपात होने लगा है। यहां सेब बागान को बड़ी राहत मिली है।

    इधर रानीखेत क्षेत्र में वर्षा शुरू होने के बाद पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शाम तक चौबटिया, कसारदेवी, शीतलाखेत, ऐड़ाद्यो की पहाडियों पर भी हिमपात के आसार बढ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Weather Today: इंतजार खत्‍म, मसूरी-धनौल्टी और चकराता में सीजन का पहला स्‍नोफॉल... लौटी ठंड

    यह भी पढ़ें- Nainital Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, हुई सीजन की पहली बारिश; ऊंचाई वाले इलाकों में गिरे हिमकण

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के कुल्लू में भीषण हिम तूफान, रघुपुर गढ़ में टेंट में फंसे पर्यटक; प्रशासन का एडवाइजरी जारी