Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, हुई सीजन की पहली बारिश; किलबरी रोड हिमालय दर्शन क्षेत्र में हुआ हिमपात

    By Kishore JoshiEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Fri, 23 Jan 2026 02:55 PM (IST)

    नैनीताल में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और सीजन की पहली बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हिमालय दर्शन, नयना पीक जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में ...और पढ़ें

    बारिश से शहर शीतलहर की चपेट में है। Jagran

    बारिश से शहर शीतलहर की चपेट में है। Jagran

    HighLights

    1. नैनीताल में शुक्रवार दोपहर बाद हुई सीजन की पहली बारिश

    2. हिमालय दर्शन, नयना पीक पर गिरे हिमकण, बढ़ी ठंड

    3. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान दिया

    जागरण संवादाता, नैनीताल।शहर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम के करवट बदली और इस मौसम की पहली बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ ऊंचाई वाले इलाके हिमालय दर्शन, नयना पीक, स्नोव्यू क्षेत्र में हिमकण गिरने लगे हैं। बारिश से शहर शीतलहर की चपेट में है। नैनीताल के किलबरी रोड हिमालय दर्शन क्षेत्र में हिमपात हुआ।

    मौसम विभाग ने शहर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। यहां सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खीली थी जबकि सर्द हवाएं चल रही थी। दोपहर को बूंदाबांदी हुई जबकि हिमालय दर्शन क्षेत्र से लेकर मल्लीताल तक चंद सेकेंड तक बर्फ के फाहे भी गिरे लेकिन हवा के साथ बंद हो गए। वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों व स्थानीय कारोबारियों को बर्फबारी की उम्मीद है। फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश जारी है।

    ठंड में वृद्धि

    27 जनवरी से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौके के करवट बदलने से फिर ठंड में वृद्धि हो सकती है। इधर, कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को भी चटख धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने से पारे में गिरावट की संभावना जताई है।

    यह भी पढ़ें- Weather Today: इंतजार खत्‍म, मसूरी-धनौल्टी और चकराता में सीजन का पहला स्‍नोफॉल... लौटी ठंड

    यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चकराता में पहली बर्फबारी, रोमांच से भरे सैलानी; इन स्‍पॉट्स पर जन्‍नत सा नजारा

    यह भी पढ़ें- Snowfall Update: केदारनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम बर्फबारी से सराबोर, निचले इलाकों में कंपकंपाती ठंड

    खबरें और भी