Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall Update: केदारनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम बर्फबारी से सराबोर, निचले इलाकों में कंपकंपाती ठंड

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 11:36 AM (IST)

    उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद मौसम बदलने से चारों धामों, विशेषकर केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में बारिश और बादल छाए हुए है ...और पढ़ें

    केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दृश्‍य। जागरण

    केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दृश्‍य। जागरण

    HighLights

    1. केदारनाथ सहित चारों धामों में हुई भारी बर्फबारी।

    2. निचले इलाकों में बारिश से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी।

    3. सूखे के बाद बर्फबारी से किसानों, बागवानों को राहत।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। लंबे इंतजार के बाद बदले मौसम के मिजाज के चलते उत्‍तराखंड में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम सहित चारों धामों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। बहरहाल, उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड गायब सी हो गई थी, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने फ‍िर से कंपकंपी छुड़ा दी है।

    यमुनोत्री व गंगोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी

    उत्तरकाशी: जनपद के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों में बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।इससे तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है।

    बता दें कि बीते मानसून सीजन के बाद से ही जनपद में मौसम का सूखा बना हुआ था। वर्षा व बर्फबारी न हाेने से खेती व बागवानी से जुड़े काश्तकारों की चिंता बढ़ती जा रही थी। करीब चार माह बाद वर्षा व बर्फबारी शुरु हाेने से खेती व बागवानी से जुड़े काश्तकार भी इसे बड़ी राहत के तौर पर देख रहे हैं। आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जनपद के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी, यमुनाघाटी के धारी कफनौल, खरसाली आदि में बर्फबारी हो रही है।

    वहीं, जनपद मुख्यालय में सुबह हल्की हवाओं के बाद बूंदाबांदी का दौर शुरु हो गया है। हर्षिल घाटी के सेब काश्तकार मोहन राणा, संजय पंवार ,राजेश पंवार का कहना है कि बर्फबारी न होने से सेब के पेड़ों को पर्याप्त शीतमान नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि अच्छी बर्फबारी होती है तो सेब के पेड़ों की शीतमान की जरुरत पूरी हो सकेंगे। वहीं, मिट्टी में नमी नहीं होने से थोले आदि बनाने का काम जो नहीं हो पा रहा था, वह भी अब हो सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Snowfall Photos: वसंत पंचमी पर उत्तराखंड को बर्फबारी की सौगात, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां

    यह भी पढ़ें- Weather Today: इंतजार खत्‍म, मसूरी-धनौल्टी और चकराता में सीजन का पहला स्‍नोफॉल... लौटी ठंड

    यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चकराता में पहली बर्फबारी, रोमांच से भरे सैलानी; इन स्‍पॉट्स पर जन्‍नत सा नजारा

    image

    गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बर्फबारी। जागरण