Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 17 Aug 2018 08:50 AM (IST)

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जिलाध्यक्ष को बदले जाने के सम्बंध में अपनी बात रखी। कहा कि अपने दिल में पत्थर रखकर इ ...और पढ़ें

    गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया
    गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने होटल शिखर में जिलाध्यक्ष को बदले जाने के सम्बंध में अपनी बात रखी। जिसमे उन्होंने कहा कि वह इस मामले में 11 अगस्त को शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफ़ा भेजा था। वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं।

    एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एक माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया। संगठन में उनसे कोई रॉय लिए बिना जिलाध्यक्ष का पद मोहन सिंह मेहरा को सौंपा गया।

    सरकार को गिराने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे थे। हमने ईमानदारी से अपना काम किया। संगठन ने उनकी भावनाओं का कोई आदर नहीं किया। मुझे इस तरह की कार्रवाई ने अंदर से आहत कर दिया। भ्रामक सूचनाओं की वजह से यह स्थिति बनी। केंद्रीय नेतृत्व ने पुरानी स्थिति बनी रहेगी। जिलाध्यक्ष पद पर पीताम्बर पाण्डेय बने रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: शक्ति एप में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अव्वल, अध्यक्ष को राहुल गांधी करेंगे सम्मानित

    यह भी पढ़ें: यशपाल आर्य के नाम से चिकित्सक को धमकाने का ऑडियो वायरल 

    खबरें और भी