Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शक्ति एप में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अव्वल, अध्यक्ष को राहुल गांधी करेंगे सम्मानित

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 16 Aug 2018 03:24 PM (IST)

    प्रदेशभर में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे शक्ति एप कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पांच राज्यों में स्थान बनाया है। ...और पढ़ें

    शक्ति एप में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अव्वल, अध्यक्ष को राहुल गांधी करेंगे सम्मानित
    शक्ति एप में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अव्वल, अध्यक्ष को राहुल गांधी करेंगे सम्मानित

    देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेशभर में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे 'शक्ति' एप कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पांच राज्यों में स्थान बनाया है। शक्ति एप की उत्तराखंड में जुलाई से शुरुआत हुई थी। 

    प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता चंद्रकला नेगी ने बताया जिन राज्यों ने शक्ति एप में अग्रणी स्थान बनाया है, उन राज्यों की महिला प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 18 अगस्त को नई दिल्ली में सम्मानित करेंगे। 

    उन्होंने बताया कि शक्ति एप कार्यक्रम की समीक्षा के लिए 20 अगस्त को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक आकांक्षा व प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत देहरादून पहुंचकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 

    उन्होंने बताया कि मंगलवार को महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाल वनिता आश्रम और सहेली आश्रम का भ्रमण कर वहां के बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, अनुराधा, जेबा खान, आशा टमटा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: यशपाल आर्य के नाम से चिकित्सक को धमकाने का ऑडियो वायरल

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड युवा कांग्रेस के 27 पदाधिकारियों को जिलों में जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: जिलाध्यक्षों की सूची से क्षुब्ध कुंजवाल न्याय को पहुंचे ईष्ट देवताओं के द्वार