इजराइल से अल्मोड़ा पहुंची महिला पर्यटक, बाजार में शौचालय नहीं मिलने से हुई परेशान; वीडियो हो रहा वायरल
अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में महिला शौचालयों की कमी से पर्यटक परेशान हैं। हाल ही में, एक इजराइली महिला पर्यटक का वीडियो वायरल हुआ। ...और पढ़ें

अल्मोड़ा पहुंची इजराइली महिला पर्यटक ने वीडियो में अपनी समस्या साझा की।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की सांस्कृतिक नगरी में मुख्य बाजार में महिला शौचालय की कमी से पर्यटक परेशान हैं। शनिवार को इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक इजराइली महिला पर्यटक अपनी समस्या साझा करती नजर आई।
वीडियो में महिला पर्यटक कह रही हैं कि वह बाजार में कई जगह शौचालय ढूंढ चुकी हैं, लेकिन उन्हें महिला शौचालय नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से बाजार में रिकॉर्ड किया गया था।
यह घटना अल्मोड़ा के प्रमुख बाजारों में महिला शौचालय की कमी और पर्यटकों की सुविधा पर सवाल खड़ा करती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर महिला सुविधाओं की उपलब्धता न केवल सुविधा के लिए जरूरी है, बल्कि स्थानीय पर्यटन के आकर्षण और सामाजिक मानकों को भी दर्शाती है।
स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जनता और पर्यटक दोनों ही अब महिला शौचालय की सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चांदन रेलवे स्टेशन : महिला और बुजुर्ग यात्री झेल रहे असुविधा, प्रशासन को उठाने होंगे कदम, कम से कम शौचालय तो बनवा दें
यह भी पढ़ें- पांच वर्ष में जर्जर हो गया 4 लाख से बना सामुदायिक शौचालय, रखरखाव के लिए हर माह मिल रहे छह हजार