मरचूला हाईवे पर गजराज का तांडव: कार पर हमला, बाल-बाल बचा चालक; हवाई फायरिंग कर 'टस्कर' को खदेड़ा
मरचूला कूंपी भैरंगखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टस्कर हाथी ने सड़क पार करते समय एक कार पर हमला कर दिया, ...और पढ़ें

HighLights
टस्कर हाथी ने मरचूला हाईवे पर कार पर हमला किया।
चालक हरीश बोरा ने भागकर अपनी जान बचाई।
वन विभाग ने हवाई फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा।
जागरण संवाददाता, सल्ट। मरचूला कूंपी भैरंगखाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 309) पर सड़क पार कर रहा टस्कर हाथी अचानक आक्रामक हो गया। चिमटाखाल क्षेत्र में गजराज ने हाईवे से गुजर रही कार यूए 04बी 8022 पर हमला कर दिया। वाहन चालक हरीश बोरा बाल बाल बचे। उसने भाग कर जान बचाई।
वह रामनगर से खरीदारी कर मरचूला अपने घर जा रहा था। हाथी ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मंदाल रेंज (कालागढ टाइगर रिजर्व) के वन दरोगा प्रमोद सती, वन आरक्षी गोधन सिंह, जयदीप भदूला, दीपक कपिल आदि पहुंचे।
यह भी पढ़ें- जालौन में 6 साल पूजा-पाठ करता रहा रामस्वरूप, शादी वाले दिन युवती को लेकर हुआ था फरार; ढोंगी बाबा गिरफ्तार
चार राउंड हवाई फायर कर गजराज को जैसे तैसे हाईवे से जंगल की ओर भेजा। तब जाकर वाहन चालक की जान बच सकी।
