Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिन डॉक्टर से पूछे लेते हैं पेन किलर, सावधान! उत्तराखंड में बुजुर्ग के पेट में हुआ छेद

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:02 PM (IST)

    अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में रानीखेत निवासी एक बुजुर्ग की जान बचाई गई, जिनके पेट में दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक सेवन से छेद हो गया था। डॉक्टरों की टी ...और पढ़ें

    बेस अस्पताल में दो घंटे की चली सर्जरी, बुजुर्ग की बचाई जान।

    बेस अस्पताल में दो घंटे की चली सर्जरी, बुजुर्ग की बचाई जान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। पेन किलर दवाओं का बिना चिकित्सकीय सलाह लगातार सेवन करना रानीखेत निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दवाओं के अधिक और गलत इस्तेमाल से उनके आमाशय (पेट) में छेद हो गया। गंभीर हालत में उन्हें बेस अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने सफल सर्जरी कर उनकी जान बचाई। मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पूरन सिंह पिछले 2-3 दिनों से लगातार पेट दर्द से परेशान थे। उन्होंने बिना डाक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाइयों का सेवन किया। इससे उन्हें गंभीर गैस्ट्राइटिस हो गया और बाद में आमाशय में छेद (गैस्ट्रिक परफोरेशन) बन गया।

    आमाशय में हो गया छेद

    हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें रानीखेत उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचकर अस्पताल में जांच पर आमाशय में छेद की पुष्टि हुई । इसके बाद सर्जरी विभाग की टीम ने तत्काल करीब दो घंटे की सफल सर्जरी के जरिए मरीज की जान बचाई। जटिल सर्जरी को सर्जरी विभाग के डा निशांत बिष्ट, डा अवनीश कुमार सिंह, डा शिवांशु सिंह जौली, डा शिवानी और आशीष कुमार सिंह की टीम शामिल रहे।

    सर्जरी विभाग के डा निशांत बिष्ट ने बताया कि लंबे समय तक दर्द निवारक दवाइयों का सेवन पेट में अल्सर, गैस्ट्राइटिस और आमाशय में छेद जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। समय पर उपचार न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- बाप रे बाप! धनबादवासी हर माह खा जाते हैं 2.5 करोड़ का पेन किलर

    यह भी पढ़ें- पेन किलर निमेसुलाइड पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 100 एमजी से ज्यादा की टैबलेट पर लगाया बैन