Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, गुरुवार को अल्मोड़ा में जनसभा; कांग्रेस ने झोंकी ताकत

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:25 PM (IST)

    राहुल गांधी की अल्मोड़ा में 4 जून को होने वाली जनसभा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. File Photo

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं।

    जनसभा के आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर भर में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। जगह-जगह पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे नगर में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है।

    पूरे नगर में राजनीतिक माहौल

    आगामी 4 जून को सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

    सभा स्थल के चारों ओर राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के स्वागत संबंधी पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर भी होर्डिंग्स चस्पा की जा रही हैं।

    महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने बताया कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    राहुल गांधी की जनसभा 4 जून को सुबह 11 बजे सिमकनी मैदान में आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से मिले रांची के सार्थक सिद्धांत, सीबीएसई मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी की दी जानकारी

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा: मोहम्मद दीपक के बहाने अल्पसंख्यक कार्ड साधेंगे, 'मुहब्बत की दुकान' का संदेश देंगे Rahul