Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम पादुका मंदिर में लगा भव्य अनुष्ठान मेला, श्रद्धालुओं ने श्रीराम के चरणों में किया जलाभिषेक

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 07:41 PM (IST)

    चौखुटिया के तल्ला गेवाड़ स्थित राम पादुका मंदिर में बैसाखी पर वार्षिक स्नान व अनुष्ठान मेला लगा। श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और श ...और पढ़ें

    राम पादुका मंदिर में लगा अनुष्ठान मेला।

    राम पादुका मंदिर में लगा अनुष्ठान मेला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, चौखुटिया। तल्ला गेवाड़ की धरती में स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक राम पादुका मंदिर के पास रामगंगा नदी के पावन तट स्नान व अनुष्ठान मेला लगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई और मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीराम के
    चरणों में जलाभिषेक किया। लोगों ने अपने पूरे विधि-विधान से अपने बच्चों के चूड़ा-कर्म व जनेऊ संस्कार कराए। मंदिर परिसर
    भजन-कीर्तनों की रसधारा से गूंज उठा।

    ब्लाक के कोट्यूड़ा-मासी में स्थित राम पादुका मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष बैशाखी के दिन पवित्र स्नान व अनुष्ठान मेला लगता है। जो मंगलवार को संपन्न हुआ। सुबह तड़के से ही आसपास के गांवों के साथ दूर-दूर से श्रद्धालुओं का पहुंचने का क्रम शुरू हो गया, जो दोपहर तक चलता रहा।

    इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में पवित्र स्थान किया। लाइन में लगकर श्रीराम मंदिर में जलाभिषेक किया और श्रीराम की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अपने कुल पुरोहितों से पूजा पाठ संपन्न कराए।

    इस दौरान तीन दर्जन से अधिक बच्चों के कर्ण भेद व जनेऊ संस्कार विधि पूर्वक संपन्न हुए। संस्कार के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। भजन-कीर्तनों के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

    एक समय में यहां पर रात का मेला लगता था तथा गांवों से लोग गाजे-बाजे व नगाड़े-निशानों के साथ पहुंचते थे। झोड़ा, छपेले व भगनौल गायन समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे, लेकिन अब रात का मेला रस्म अदायगी भर रह गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महज आधे घंटे में अल्मोड़ा से पंतनगर पहुंचेंगे यात्री, इस दिन से शुरू होगी हेली सेवा