VIDEO: खूंखार मगरमच्छ ने किया हिरण पर अटैक, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो कैमरे में हुआ कैद
अल्मोड़ा के मर्चूला क्रोकोडाइल प्वाइंट पर रामगंगा नदी में एक मगरमच्छ ने पानी पीने आए काकड़ (बार्किंग डियर) का शिकार कर लिया। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अल्मोड़ा। रामगंगा नदी के मरचूला स्थित प्रसिद्ध मरचूला क्रोकोडाइल प्वाइंट पर वन्यजीव का रोमांचक दृश्य देखने को मिला।
नदी किनारे पानी पीने आए एक काकड़ या बार्किंग डियर को घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने पलक झपकते अपना शिकार बना लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ नदी के छोर पर था। इस बीच वहां पर तीन काकड़ पहुंचे। इसमें एक काकड़ मगरमच्छ के पास पहुंच गया।
काकड़ के नजदीक पहुंचते ही मगरमच्छ ने जोरदार झपट्टा मारा और उसे जबड़ों में जकड़ लिया। मगरमच्छ शिकार को लेकर नदी में पहुंच गया।
काकड़ ने छूटने की कोशिश की, लेकिन ताकतवर मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के समय आसपास मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए।
कई लोगों ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
उधर वन विभाग के अनुसार रामगंगा क्षेत्र में मगरमच्छों की सक्रियता पहले से ही अधिक है, इसलिए नदी किनारे जाने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, इस संबंध में उप वन संरक्षक दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में फिर घुसा हाथी, सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका... दहशत में हैं लोग
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जंगल से निकलकर हाईवे की ओर दौड़ा हाथी, लोग भागे... कुछ देर थमा रहा ट्रैफिक