Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: जंगल से निकलकर हाईवे की ओर दौड़ा हाथी, लोग भागे... कुछ देर थमा रहा ट्रैफिक

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 08:43 PM (IST)

    कोटद्वार में गिवईस्रोत पुल के पास एक हाथी जंगल से निकलकर अचानक हाईवे की ओर दौड़ने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रेहड़ी-ठेली वाले अपना सामान छोड़कर भागने ...और पढ़ें

    कोटद्वार के गिवईस्रोत पुल के समीप नदी से हाईवे की ओर बढ़ता हाथी।

    कोटद्वार के गिवईस्रोत पुल के समीप नदी से हाईवे की ओर बढ़ता हाथी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कोटद्वार। गिवईस्रोत पुल के समीप सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल के समीप नदी से होते हुए एक हाथी हाईवे की ओर बढ़ने लगा।

    मौके पर खड़े रेहड़ी-ठेली वाले भी सामान छोड़कर भागने लगे। हाथी की चहलकदमी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया।

    राष्ट्रीय राजमार्ग गिवईस्रोत से सिद्धबली मंदिर तक अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। यही कारण है कि कई बार हाथी जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमक जाता है।

    शनिवार सुबह गिवईस्रोत पुल के समीप नदी से होते हुए एक हाथी दौड़ते हुए हाईवे की ओर बढ़ने लगा। हाईवे के नजदीक पहुंचे हाथी को देख लोग इधर-उधर दौड़ने लगे।

    हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी दूर जाकर खड़े हो गए।कुछ देर हाईवे के समीप खड़े होने के बाद हाथी वापस चरेख की ओर जाने वाले जंगल में चला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

    दरअसल, कई बार हाथी जंगल से निकलकर पानी पीने के लिए नदी में पहुंचता है। जिसके चलते कई बार वह हाईवे के समीप भी पहुंच जाता है। ऐसे में हाथी से छेड़छाड़ राहगीरों के लिए भारी पड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- चंपावत में घास लेने गई महिला को हाथी ने मार डाला, पहले सूंड से उठाकर पटका... फिर पैरों से कूचला

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में फिर घुसा हाथी, सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका... दहशत में हैं लोग