Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand Today: लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों ने ओढ़ी चांदी की चादर, बर्फ से ढके बागान

    By Deep Bora Edited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 23 Jan 2026 06:55 PM (IST)

    Snowfall In Uttarakhand Today उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद मध्यरात्रि से मौसम ने करवट ली। वसंत पंचमी पर अल्मोड़ा जिले की भरतकोट, ...और पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand Today रानीखेत के चौबटिया में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यट।

    Snowfall In Uttarakhand Today रानीखेत के चौबटिया में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यट।

    HighLights

    1. लंबे इंतजार के बाद कुमाऊं में हुई बर्फबारी

    2. भरतकोट, द्रोणागिरि, रानीखेत में भारी हिमपात

    3. सेब व फल उत्पादकों के लिए लाभकारी हिमपात

    संस, जागरण टीम, रानीखेत/द्वाराहाट। Snowfall In Uttarakhand Today लंबे इंतजार बाद ही सही, सूखे से बेजार कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों पर मेघ मेहरबान हो ही गए। बीती मध्यरात्रि बाद मौसम ने एकाएक करवट ली।

    आसमान बादलों से घिर गया। तापमान लुढ़क कर शून्य पर जा पहुंचा। शुक्रवार को वसंत पंचमी की दोपहर उच्च क्षेत्रों में मौसम के पहले हिमपात से पहाड़ों ने मानो चांदी की चादर ओढ़ ली।

    अल्मोड़ा जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट के साथ ही द्रोणागिरि (दूनागिरि) पर्वतमाला के पांडवखोली, कुकुछीना (कौरवछीना) और रानीखेत के चौबटिया व समीपवर्ती स्याहीदेवी की चोटियों पर ठीकठाक बर्फबारी हुई है।

    रानीखेत नगर क्षेत्र में दो वर्ष बाद बर्फ गिरी है। हिमपात को सेब के साथ ही अन्य पारंपरिक फल व सब्जी उत्पादक बेल्ट के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

    शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद पारा नीचे गिर गया। दिन में पहले सबसे ऊंची भरतकोट की चोटी, फिर पांडवखोली, दूनागिरि, रतखाल और बाद में स्याहीदेवी व चौबटिया का क्षेत्र बर्फ चांदी की तरह चमकने लगीं।

    शाम तक यहां हिमपात का सिलसिला चलता रहा। यहां वर्षा भी अच्छी हुई। सबसे ज्यादा राहत चौबटिया व दूनागिरि उद्यान के साथ ही फल व सब्जी उत्पादक किसानों को मिली है।

    उद्यान विशेषज्ञ इंद्रलाल के अनुसार हिमपात से मृदा को रोग व कीटाणुमुक्त होने में मदद मिलेगी। कुरमुला नियंत्रण भी बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Auli: औली में हुई जमकर बर्फबारी, प्रकृति ने बिखेरे ऐसे अद्भुत नजारे... देखकर रह जाएंगे दंग

    यह भी पढ़ें- Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष 2026 का पहला हिमपात, माल रोड से धनोल्टी तक जमी बर्फ