Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Auli: औली में हुई जमकर बर्फबारी, प्रकृति ने बिखेरे ऐसे अद्भुत नजारे... देखकर रह जाएंगे दंग

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 06:12 PM (IST)

    Snowfall In Auli चमोली जिले में मौसम बदलने से निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले औली व नीती घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है। यह इस साल की पहली बर्फब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. औली और नीती घाटी में इस साल की पहली बर्फबारी।

    2. बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिला बड़ा बढ़ावा।

    3. निचले क्षेत्रों में बारिश से फसलों को मिला महत्वपूर्ण लाभ।

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। Snowfall In Auli चमोली जिले में मौसम ने शुक्रवार को करवट बदली। निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल औली और नीती घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

    बर्फबारी से न केवल पर्यटन कारोबार को राहत मिली है, बल्कि औली और नीती घाटी में पर्यटकों की आमद भी तेजी से बढ़ रही है।

    snowfall in Auli (1)

    शुक्रवार सुबह से बदलते मौसम का असर दोपहर के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और बारिश के साथ बर्फबारी भी शुरू हो गई।

    snowfall on tree

    पर्यटन स्थल औली (Auli) और गौरसों के क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिर रही है, जो इस साल की पहली बर्फबारी के रूप में पर्यटकों के लिए खास सौगात साबित हुई है।

    snowfall in Uttarakhand (1)

    सिर्फ औली ही नहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, हनुमानचट्टी, मलारी नीती घाटी और मंडल घाटी की चोपता पहाड़ियों में भी लगातार बर्फबारी जारी है।

    Auli Weather News

    निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश से गेहूं की फसल और अन्य फसलों को महत्वपूर्ण राहत मिली है, क्योंकि पिछले दिनों बारिश की कमी के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा था।

    snowfall Auli Weather

    यह भी पढ़ें- Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष 2026 का पहला हिमपात, माल रोड से धनोल्टी तक जमी बर्फ

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand Today: मौसम की पहली बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर