Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अब नहीं होगा पहाड़ से पत्थर गिरने का खतरा, 23 भूस्खलन जोन का हो रहा ट्रीटमेंट

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 01:38 PM (IST)

    ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तीनधारा में राकफाल बैरियर तकनीक से पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। ब्यासी से स्वीत तक 23 भूस्खलन जोन का भी सुधारीकरण हो ...और पढ़ें

    राजमार्ग पर तीनधारा में राकफाल बैरियर से हो रहा पहाड़ी का ट्रीटमेंट। जागरण

    राजमार्ग पर तीनधारा में राकफाल बैरियर से हो रहा पहाड़ी का ट्रीटमेंट। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा बाजार के ऊपरी तरफ पहाड़ी का राकफाल तकनीक से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। साथ ही ब्यासी से स्वीत तक 23 भूस्खलन जोन का सुधारीकरण किया जा रहा है। आगामी यात्रा से पहले अधिकांश संवेदनशील जगहों पर राजमार्ग काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगा।

    आलवेदर रोड परियोजना में वर्ष 2016 से पहाड़ की लाइफलाइन ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। हाईवे पर कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कटान से कई नये भूस्खलन जोन भी बन गए हैं, जो हल्की वर्षा में सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में बीते बरसाती मौसम में हाईवे को व्यापक क्षति भी पहुंची और यातायात भी बाधित होता रहा।

    अब, एनएच द्वारा टीएचडीसी के तकनीकी सहयोग से राजमार्ग के भूस्खलन और भूधंसाव जोन का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसी के तहत तीनधारा बाजार में ऊपरी तरफ करीब 200 मीटर लंबे पहाड़ी को पहले शार्टकिट से मजबूत किया गया है। अब इसे हिस्से को राकफाल बैरियर से और अधिक सुरक्षित किया जा रहा है। यहां सड़क से लगभग 20 मीटर ऊपर पहाड़ी पर एक समान दूरी पर लोहे के गार्डर स्थापित किये जा रहे हैं।

    इन गार्डरों पर तारों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके अलावा राजमार्ग पर ब्यासी से स्वीत पुल तक 23 भूस्खलन जोन का राक एंकरिंग और स्लोप विधि से सुधारीकरण किया जा रहा है। साथ ही कई जगहों पर सुरक्षा दीवार भी बनाई जा रही है। फरासू में सड़क को सुरक्षित किया जा रहा है। यहां नदी तल से आरसीसी और गेविन वाल बनाई जा रही है। साथ ही ऊपरी तरह से पहाड़ी को सुरक्षित किया जाएगा। वहीं चमधार में भी भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट जोरों पर चल रहा है।

    खबरें और भी

    बदरीनाथ राजमार्ग को सुरक्षित और सुलभ किया जा रहा है। इन दिनों भूस्खलन और भूधंसाव जोन का तकनीक की मदद से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। साथ ही मलबा सफाई भी की जा रही है। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने तक हाइवे काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगा। - राजबीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता रास्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल

    यह भी पढ़ें- Chardham Yatra: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 23 भूस्खलन व भूधंसाव जोन, इनका ट्रीटमेंट शुरू

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 2 पहाड़ों के बीच आई दरार, चारधाम यात्रा से पहले होगी मरम्मत?