अल्मोड़ा के छात्रों ने UK Board 10th Result में किया कमाल, मेरिट सूची में कई स्थान हासिल
उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा के सौरभ कुमार ने 96% अंकों के साथ जनपद में टॉप किया और मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें

सौरभ कुमार, हिमानी पपनै, दीपा और कनिका जोशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एक गरीब परिवार के बेटे ने विद्यालय व क्षेत्र के साथ ही जनपद का नाम रोशन किया है।
ब्लाक के नवप्रभात हाईस्कूल बसभीड़ा के होनहार छात्र सौरभ कुमार ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मैरिट लिस्ट में आठवां स्थान हासिल कर जनपद टाप किया है। सौरभ ने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए हैं।
प्रधानाचार्य किरन पांडे ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। पिता जगदीश राम बागेश्वर में एनजीओ में कार्यरत हैं तथा माता गृहणी है।
सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया है। जो भविष्य में एनडीए की परीक्षा की तैयारी कर अफसर बनना चाहता है।
सौरभ ने कहा कि कड़ी मेहनत से सब कुछ संभव है। इसलिए उन्होंने छात्र छात्राओं से मेहनत करने का आह्वान किया है।
हिमानी बढ़ाया स्कूल का सम्मान
बाल विकास विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटकोट की छात्रा हिमानी पपनै 92. 6 प्रतिशत अंक लेकर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की वरियता सूची में 25 वां स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
छात्रा की उपलब्धि से स्वजन गदगद हैं और स्कूल परिवार ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधक आनंद किरौला व प्रधानाचार्य किशन सिंह बिष्ट बिष्ट ने बताया कि परीक्षा में अन्य छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जो बधाई के पात्र हैं।
दूर जौरासी की छात्रा दीपा मैरिट में 18वें स्थान पर
ब्लाक के दूरस्थ व सीमांत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय राजकीय इंटर कालेज जौरासी के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। स्कूल की छात्रा दीपा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की टाप सूची में 18 वां स्थान प्राप्त किया है।
खबरें और भी
माता-पिता किसान हैं। भविष्य में छात्रा की तमन्ना बैंकिंग क्षेत्र में जाने की है। शिक्षक बीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा तथा पांच बच्चे सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटर में भी पांच बच्चे सम्मान के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।
विजडम की कनिका रही टापर, 93 प्रतिशत अंक
विजडम कांवेंट स्कूल चौखुटिया की छात्रा कनिका जोशी का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन रहा है।
छात्रा ने 93 फीसद अंक लेकर प्रदेश मेरिट सूची में 23 वां स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जो बचपन से ही होनहार रही है।
भविष्य में कनिका आईएएस अधिकारी बनकर सेवा करना चाहती है। विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें- UK Board Topper: मां के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, देहरादून के कार्तिक ने 10वीं बोर्ड में किया कमाल
यह भी पढ़ें- UK Board Topper 2026: तीन से पांच घंटे की पढ़ाई लाई रंग, पिथौरागढ़ की दीपांशी बोर्ड मेरिट में 13वें स्थान पर