विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:00 AM (IST)

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री एवं भाजपा की फायर ब्रांड उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड के जन्म से पूर्व ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रानीखेत, [अल्मोड़ा]: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री एवं भाजपा की फायर ब्रांड उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड के जन्म से पूर्व ही उसकी भ्रूण हत्या करने वाली कांग्रेस को झंडा उठाने का हक नहीं है। राज्य की जनता ने उसे सत्ता सौंपी। अब जनता सत्ता बदलेगी और हम व्यवस्था बदलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही उत्तराखंड को दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकेशनल प्लांट हब बनाया जाएगा। दुनिया में मेड इन चाइना नहीं मेड इन उत्तराखंड की धाक जमेगी।

पढ़ें-सतत विकास संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने साधा मोदी पर निशाना
पर्यटक नगरी में केमू बस स्टेशन के समीप भाजपा की परिवर्तन रैली में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सीधे शब्दों में व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया। कहा कि जिस लक्ष्य को लेकर उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया गया, वह अधूरा ही रह गया है। जो खूबियां स्विट्जरलैंड की है, उससे कहीं अधिक समृद्ध उत्तराखंड है। मगर प्रदेश में मौजूद संसाधनों का सदुपयोग किया ही नहीं जा सका।

पढ़ें-भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर हैं सीएम हरीश रावतः पासी
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आप सत्ता बदलो, व्यवस्था हम बदलेंगे। साथ ही यह भी जोड़ा कि उत्तराखंड को केरल से बड़ा मेडिकेशनल प्लांट हब के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। गांव-गांव में हब खोल कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी
नोटबंदी पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुल कर सराहना की। कहा कि विपक्ष पूछता था कि काला धन वापस कब लाओगे। काले धन का एक मुंह विदेश तो दूसरा भारत में था। तब मोदी ने देश में खुले काले धन का मुंह पकड़ा है। जो निश्चित रूप से गरीब व सर्वहारा वर्ग के हित में रहेगा। नोटबंदी के परिणाम भविष्य में बेहतर रहेंगे।

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
इससे पहले सांसद व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि ने केंद्रीय मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।