विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमा भारती ने लिया बाबा महा अवतार से लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 02:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 01 Jul 2018 05:28 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय मंत्री उमा भारती एकबार फिर से द्वाराहाट पहुंची है। उन्होंने दूनागिरी मंदिर पहुंचकर ध्यान भी लगाया।

उमा भारती ने लिया बाबा महा अवतार से लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद
उमा भारती ने लिया बाबा महा अवतार से लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद

द्वाराहाट, [जेएनएन]: साधना के लिए दूनागिरि पहुंची केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह मिशन 2019 में जीत के लिए क्रिया योग के जरिये आशीर्वाद लेने आई हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से पहले सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

गुरुवार को अल्मोड़ा में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उमा देश में बढ़ रहे जल संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भावी चुनौतियों से निपटने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। जल संरक्षण से जुड़े तमाम कार्यक्रम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए कहा गया है ताकि  नदियों व स्रोतों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण किया जा सके। 

इसके बाद द्वारहाट पहुंची उमा भारती ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मौके से ही अफसरों को फोन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां जल संकट के निदान के लिए चमोली स्थित माणा की तर्ज पर फास्ट ट्रैक योजना के तहत कार्य शुरू किया जाए। इस दौरान उन्होंने गार्गी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जन अभियान की जरूरत पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम उमा ने  रात 11 बजे दूनागिरि मंदिर में दर्शन किए और गृर्भगृह में ध्यान लगाया। शुक्रवार सुबह दूनागिरि मंदिर में दर्शन के बाद पांडवखोली गुफा पहुंचीं। गुफा में उन्होंने स्थित योगदा सत्संग सोसाइटी के स्मृति भवन में ध्यान लगाया और ब्रह्मचारी निलिप्तानंद से महावतार बाबा तथा क्रिया योग की और जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: देश की जनता और सेना से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की भाजपा को घेरने की तैयारी, असंतुष्टों पर डाले डोरे

यह भी पढ़ें: शिक्षिका से अभद्रता मामले में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।