विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की जनता और सेना से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा

By Edited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 05:54 PM (IST)

उत्तराखंड भाजपा ने काग्रेस नेताओं से मांग की है कि यदि उनमें जरा भी नैतिकता है तो सर्जिकल स्ट्राइक का ...और पढ़ें

देश की जनता और सेना से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा
देश की जनता और सेना से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड भाजपा ने काग्रेस नेताओं से मांग की है कि यदि उनमें जरा भी नैतिकता है तो सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो आने के बाद देश की जनता व सेना से माफी मांगें। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक देश की सेना का एक महत्वपूर्ण कदम था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़तापूर्ण निर्णय था। उन्होंने कहा कि उस समय काग्रेस के उत्तराखंड सहित राष्ट्रीय नेताओं ने देशहित को पीछे रखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर ही सवाल खड़े कर दिए और सुबूत तक मांगने लगे। 

उन्होंने सेना की प्रशंसा करने की बजाए सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश की। सेनाध्यक्ष तक के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। 

डॉ. भसीन ने कहा कि अब सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद काग्रेस नेताओं को देश की जनता व भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की भाजपा को घेरने की तैयारी, असंतुष्टों पर डाले डोरे

यह भी पढ़ें: शिक्षिका से अभद्रता मामले में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

यह भी पढ़ें: मलिन बस्तियों की पैरवी में उतरी कांग्रेस, शिक्षिका प्रकरण में सरकार पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।